हापुड़ कांग्रेस ने लखनऊ मार्च की तैयारी की:26 को संविधान दिवस पर प्रस्तावित यात्रा में कार्यकर्ताओं की भागीदारी तय

Nov 23, 2026 - 18:09
0
हापुड़ कांग्रेस ने लखनऊ मार्च की तैयारी की:26 को संविधान दिवस पर प्रस्तावित यात्रा में कार्यकर्ताओं की भागीदारी तय
हापुड़ शहर कांग्रेस ने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ में होने वाली संविधान रक्षा यात्रा और मार्च की तैयारी की। इस सिलसिले में कांग्रेस कार्यालय में बैठक और प्रेस वार्ता हुई। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इरफ़ान अहमद के नेतृत्व में हुई बैठक में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित मार्च में हापुड़ से अधिक से अधिक लोगों को ले जाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संविधान लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना हर नागरिक का दायित्व है। बैठक में तय किया गया कि हापुड़ शहर से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता लखनऊ मार्च में शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए जनसंपर्क भी किया जाएगा। इरफ़ान अहमद ने कांग्रेसजनों से संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और बाबा साहेब के विचारों को लोगों तक पहुंचाने के अभियान में एकजुट होकर शामिल होने की अपील की। बैठक में डॉ. वीसी शर्मा, अली मुर्तुजा अब्बासी, सादाब सेफी, खुशनूद अली, अफजाल आड़ती, जलज तेवतिया, तारेस्वर त्यागी, गुलफाम कुरैशी, अब्दुल कलाम, मुकीम खान, शाहनवाज, अरुण कुमार, जस्सा सिंह, सरला देवी, देवेन्द्र जी, विनोद कुमार, सलेक चन्द, वसीम खान, डॉ. इसरार, शाहबुद्दीन सैफी, डॉ. भीम, एजाज़ अहमद, सभासद सचिन और मोनू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User