करंट की चपेट में आने से युवक की मौत:चित्रकूट में घर की बिजली ठीक करने के दौरान हादसा

Nov 23, 2026 - 18:43
0
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत:चित्रकूट में घर की बिजली ठीक करने के दौरान हादसा
चित्रकूट में सोमवार सुबह बिजली का करंट लगने से युवक की मौत हो गई। नीरज कोटार्य घर की बिजली ठीक करने की कोशिश कर रहा था। करंट लगने से वह झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मामला भरतकूप थाना क्षेत्र के सवारीपुरवा गांव का है। कटा तार जोड़ने के दौरान लगा करंट परिजनों के मुताबिक, भवानीपुर ग्राम पंचायत के सवारीपुरवा निवासी राजसजीवन के घर सोमवार सुबह बिजली की लाइट खराब हो गई थी। उनके बेटे नीरज ने घर के अंदर खराबी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वह बाहर खंभे से घर तक आए बिजली के तार को देखने लगा। इस दौरान उसे एक जगह तार कटा मिला। उसे जोड़ने के लिए नीरज ने सपोर्ट तार पकड़ा, जिसमें भी करंट उतर रहा था। तार पकड़ते ही वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया था रेफर परिजन नीरज को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार शाम 4:30 बजे जिला मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सपा विधायक ने परिजनों से की मुलाकात घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक अनिल प्रधान मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। नीरज तीन भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर का था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User