रवि बैंड के खिलाफ लालकुर्ती थाने पहुंची तहरीर:न्यू-मीनाक्षीपुरम के परिवार ने की कार्रवाई की मांग, पीड़ित बोला- यह इज्जत से जुड़ा मामला

Nov 23, 2026 - 17:20
0
रवि बैंड के खिलाफ लालकुर्ती थाने पहुंची तहरीर:न्यू-मीनाक्षीपुरम के परिवार ने की कार्रवाई की मांग, पीड़ित बोला- यह इज्जत से जुड़ा मामला
शादी की तारीख तय थी, घर में खुशियों का माहौल था और बारात की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बैंड-बाजे की जिम्मेदारी भी एक महीने पहले ही तय कर दी गई थी। इसके लिए बकायदा 82 हजार रुपये का पैकेज बुक कराया गया और 40 हजार रुपये एडवांस भी जमा कर दिए गए। लेकिन बारात निकलने का समय आया तो बैंड संचालक ही गायब हो गया। फोन उठना बंद हो गए और कार्यालय पहुंचने पर पता चला कि बारात के लिए कोई इंतजाम ही नहीं किया गया है। लालकुर्ती क्षेत्र के रवि बैंड से जुड़ा यह मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। सोमवार को गंगानगर के न्यू मीनाक्षीपुरम निवासी एक पीड़ित परिवार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। खास बात यह है कि मामला सार्वजनिक होने के बाद तीन से चार परिवार और सामने आ गए हैं। कई अन्य लोगों ने भी संपर्क किया है, जिन्होंने अपने वैवाहिक समारोह के लिए इसी बैंड को बुक किया था। दो किश्तों में जमा कराए 40 हजार रुपये न्यू मीनाक्षीपुरम निवासी निशांत सागर पुत्र उमेश चंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 नवंबर को उनके बड़े भाई प्रशांत सागर की शादी थी। बारात के लिए उन्होंने बेगम बाग स्थित रवि बैंड बुक किया था। बैंड संचालक ऋतिक ठाकुर से 82 हजार रुपये में पैकेज तय हुआ था। तय शर्तों के अनुसार जमा कराई रकम निशांत ने बताया कि उनके पिता ने नौ सितंबर को बुकिंग के समय 30 हजार रुपये जमा करा दिए। इसके बाद 24 अक्टूबर को बैंड संचालक ऋतिक ठाकुर का फोन आया। उसने 10 हजार रुपये और जमा कराने को कहा। उसी दिन उनके पिता ने यह रकम भी जमा करा दी। इसके बदले रसीद भी दी गई। इस तरह शादी से करीब एक महीने पहले ही 40 हजार रुपये एडवांस जमा हो चुके थे। बैंड मैनेजर का नंबर भी हुआ बंद निशांत के मुताबिक, बैंड संचालक ने उन्हें अपने मैनेजर का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया था। शादी वाले दिन 21 नवंबर को दोपहर में जब उन्होंने मैनेजर को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। उन्होंने ऋतिक ठाकुर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाया। कार्यालय पहुंचे तो पता चला संचालक गायब निशांत का कहना है कि वह परेशान होकर बेगम बाग स्थित रवि बैंड के कार्यालय पहुंच गए। वहां जाकर उन्हें पता चला कि उनकी बारात के लिए बैंड की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। उन्होंने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। आखिरकार किसी तरह शादी की व्यवस्था कराई गई और वैवाहिक समारोह संपन्न हुआ। तीन और पीड़ितों ने खोली जुबान निशांत सागर के मुताबिक, उनके परिवार के साथ हुई घटना सार्वजनिक होने के बाद तीन और परिवार सामने आए हैं। इन परिवारों ने भी आरोप लगाया है कि रवि बैंड संचालक ने उनके साथ इसी तरह धोखाधड़ी की है। पीड़ित परिवारों को आशंका है कि बैंड संचालक ने कई लोगों से एडवांस रकम लेकर इसी तरह ऐन मौके पर धोखा दिया है। ताकि दूसरे परिवारों के साथ न हो ऐसा निशांत ने बताया कि वह केवल अपने परिवार की रकम वापस नहीं चाहते बल्कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी चाहते हैं। शादी-ब्याह परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण अवसर होता है। लोग महीनों पहले तैयारियां करते हैं और बैंड-बाजे की बुकिंग भी इसी भरोसे पर कराते हैं कि तय तारीख पर व्यवस्था उपलब्ध होगी। ऐसे में ऐन मौके पर बैंड संचालक का गायब हो जाना परिवारों को मुश्किल में डाल देता है। पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे भविष्य में किसी अन्य परिवार के साथ ऐसी घटना न हो। पुलिस ने आरोपी के परिवार से भी किया संपर्क एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि एक परिवार की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के परिवार से भी संपर्क किया गया है। पुलिस तहरीर में लगाए गए आरोपों और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User