आज अखबार नहीं, गोंडा की कल की बड़ी खबरें:ट्रैक्टर ने मां और 8-माह की बेटी को रौंदा, भोजपुरी गाने पर प्रतीक भूषण ने डांस किया

Nov 09, 2026 - 10:53
0
आज अखबार नहीं, गोंडा की कल की बड़ी खबरें:ट्रैक्टर ने मां और 8-माह की बेटी को रौंदा, भोजपुरी गाने पर प्रतीक भूषण ने डांस किया
आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर गोंडा की कल की बड़ी खबरें पढ़िए... ट्रैक्टर ने मां और 8-माह की बेटी को रौंदा, मौत; देवर के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थी गोंडा में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मां और 8 महीने की बेटी की मौत हो गई। हादसे में महिला का देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। महिला अपने देवर के साथ बेटी को दवा दिलाने करनैलगंज जा रही थी। रविवार सुबह करीब 10.50 बजे की यह घटना कटरा बाजार थानाक्षेत्र के दुबहा-कटरा मार्ग की है। मृतका की पहचान दुबहा बाजार की साफिया और उसकी 8 माह की बेटी करिश्मा के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर… भोजपुरी गाने पर बच्चों संग थिरके बीजेपी विधायक प्रतीक भूषण, बोले- बच्चों की फरमाइश को टालना ठीक नहीं लगा गोंडा में दीपावली के मौके पर रविवार को गोंडा में भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह का अलग अंदाज देखने को मिला। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पैतृक आवास विश्नोहरपुर में दीपावली की खुशियां बांटने पहुंचे सैकड़ों बच्चों के बीच विधायक भी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को उपहार भेंट किए और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों की फरमाइश पर विधायक ने भोजपुरी गाने पर उनके साथ जमकर डांस किया। पढ़ें पूरी खबर… पटाखा लाइसेंस के नाम पर वसूली, 2 सिपाही निलंबित; SP ने की कार्रवाई गोंडा में पटाखा लाइसेंस के पुलिस सत्यापन के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में SP अभिषेक झा ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। दोनों के रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। मामले की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद रविवार रात करीब नौ बजे यह कार्रवाई की गई। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User