आज अखबार नहीं, पढ़ें चंदौली की कल की बड़ी खबरें:दिपावाली पर काली पूजा, दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ी

Nov 09, 2026 - 07:32
0
आज अखबार नहीं, पढ़ें चंदौली की कल की बड़ी खबरें:दिपावाली पर काली पूजा, दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ी
मुगलसराय के ग्राम सभा नींबूपुर गांव में मां काली की पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान गांव में भक्तिमय माहौल रहा। पूजा के आयोजन में कमेटी के सदस्यों अंकित मौर्य, मनीष मौर्य, शिवम मौर्य, आकाश मौर्य, शैलेंद्र मौर्य और विशाल मौर्य ने सहयोग किया। पूजा में गांव के लोगों ने हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने मां काली का आशीर्वाद लिया। पढ़ें पूरी खबर दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ी:रामगढ़-चहनिया में जाम लगा, दुकानों पर कपड़े, मिठाई और पूजा सामग्री खरीदने पहुंचे लोग दीपावली की खरीदारी के लिए रविवार शाम रामगढ़ और चहनिया बाजार में भीड़ उमड़ी। लोगों और वाहनों की संख्या बढ़ने से मुख्य सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा। सड़क के एक तरफ सफेद स्कॉर्पियो खड़ी थी, जबकि दूसरी तरफ बाइक की लंबी कतार लगी। कई लोग वाहन छोड़कर पैदल दुकानों तक पहुंचे। राहगीरों को भी परेशानी हुई। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User