प्रकाश पर्व पर अंधेरे में डूबीं शहर की सड़कें:झालरों से रोशन रहे घर, नगर निगम की लाइटें रहीं बंद,लोगों ने जताई नाराजगी
दीपावली प्रकाश का त्योहार है, लेकिन इस बार आगरा शहर की कई सड़कें और गलियां अंधेरे में डूबी रहीं। लोगों ने अपने घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजा रखा था, लेकिन नगर निगम की ओर से लगी स्ट्रीट लाइटें बंद मिलीं। प्रकाश पर्व पर अंधेरा छाए रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, हरीपर्वत, मारिया कटरा, खंदारी और आसपास के इलाकों में स्ट्रीट लाइटें बंद रहीं। इसके अलावा शहर की कई अंदरूनी गलियां भी अंधेरे में रही। लोगों का कहना है कि त्योहार पर जब पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा था, तब सरकारी लाइटों का बंद रहना समझ से परे है। लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने घरों पर झालरें लगाकर रोशनी की, लेकिन सड़क पर अंधेरा होने से आवाजाही में दिक्कत हुई। बुजुर्गों और बच्चों को निकलने में परेशानी हुई। कई जगह अंधेरे के कारण लोगों को ठोकर भी लगी। लोगों ने नगर निगम से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि दीपावली पर नगर निगम को विशेष रूप से लाइटों की व्यवस्था करनी चाहिए थी, लेकिन लापरवाही के चलते कई इलाके अंधेरे में रहे। सरकार की ओर से लगाई गई हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटें बंद मिलने से लोगों में नाराजगी है। त्योहार पर सुरक्षा के लिहाज से भी सड़कों पर रोशनी जरूरी थी। अंधेरे में असामाजिक तत्वों का भी डर बना रहा। लोगों ने मांग की है कि नगर निगम जल्द से जल्द बंद पड़ी लाइटों को ठीक करे, ताकि आने वाले त्योहारों पर ऐसी समस्या न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)