आजम का जिस ‘क्वारंटाइन बैरक’ में रहने से इनकार…वो क्या:पत्नी तंजीन के 'गंदगी में रहने को मजबूर' करने के बयान से सपा को कितना फायदा
गाजियाबाद की डासना जेल में आजम खान ने ‘क्वारंटाइन बैरक’ में रहने से इनकार किया। कहा- मैं कैदियों जैसे हालात में नहीं रह सकता…। जेल अधीक्षक ने आजम को समझाया, दूसरी बैरक में लेकर पहुंचे। यहां भी आजम ने बेड और बिस्तर नहीं होने पर नाराजगी जताई। इस वाकए के बाद अचानक जेल की क्वारंटाइन बैरक सुर्खियों में आ गई। यूं तो ये बैरक सामान्य बैरक जैसी होती है। जेल में बाहर से आने वाले बंदियों को इसमें 15 दिन सबसे अलग रखा जाता है। इससे जेल प्रशासन को 2 बातें पता चलती हैं- आजम खान जेल में इस वक्त किन हालात में हैं, ये 3 दिन पहले यानी 6 नवंबर को सामने आया। जब उनकी पत्नी तंजीन फातिमा डासना जेल पहुंचीं। पति से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा- आजम खान 10 बार विधायक, सांसद और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। लेकिन उनके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है, जैसे वह कोई फरार अपराधी हों। आजम को विशेष ईडी कोर्ट ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेजा है। अब 13 नवंबर को उनकी पेशी होगी। आजम खान के खिलाफ भूमि विवाद, धोखाधड़ी के 100 से ज्यादा मामले दर्ज होने के बाद 4 साल 2 महीने तक सीतापुर और रामपुर की जिला जेलों में उन्हें रखा गया था। इस दौरान कभी भी आजम या उनके परिवार की तरफ से जेल की व्यवस्थाओं पर सवाल नहीं उठाए गए। ऐसा पहली बार हुआ है कि आजम को ऐन चुनाव से ईडी ने मनी लॉड्रिंग से जुडे़ केस में डासना जेल ले जाया गया। जहां से आजम को जिन व्यवस्थाओं में रखा जा रहा है, उन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। फिर चाहे वो खुद आजम हो या उनके परिवार के सदस्य। क्या इसका यूपी विधानसभा चुनाव पर कोई असर हो सकता है? इसको हमने पश्चिम में राजनीतिक समझ रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कुमार से समझा। वह कहते हैं- इस मुद्दे के राजनीतिक और व्यावहारिक दोनों पहलू हैं। राजनीति में जब किसी बड़े नेता को जेल या कठोर परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, तो अक्सर समर्थकों के बीच सहानुभूति पैदा होती है। सवाल उठता है कि क्या इसका वाकई बड़ा पॉलिटिकल माइलेज मिल सकता है? वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कुमार कहते हैं- माइलेज मिलना काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि यह मुद्दा जमीन पर कितना लंबा टिक पाता है। अगर समर्थकों के बीच यह संदेश गहराता है कि 10 बार के विधायक और पूर्व मंत्री के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है, तो इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत हो सकता है। आने वाले चुनावों में रामपुर/वेस्ट यूपी में सपा को वैचारिक मजबूती मिल सकती है। आजम लंबे समय से कई कानूनी मुकदमों में उलझे हुए हैं। भाजपा इसे "कानून के समक्ष सब बराबर हैं" और "कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई" की तरह पेश कर रही है। ऐसे में आम जनता के बीच यह मुद्दा केवल कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा माना जा सकता है। जेलों की स्थिति में आए फर्क को भी समझिए- क्वारंटाइन बैरक कोविड नहीं, सालों पुरानी व्यवस्था अक्सर लोगों को लगता है कि ‘क्वारंटाइन बैरक’ कोरोना महामारी के दौरान अस्तित्व में आई। बंदियों को संक्रमण से बचाने की कोशिश में अलग बैरक तैयार की गईं, लेकिन ऐसा नहीं है। जेल प्रशासन के मुताबिक, ये दशकों पुरानी व्यवस्था है। सिर्फ सबकी जानकारी में तब आई, जब कोविड संक्रमण फैला था। DIG जेल पीएन पांडेय कहते हैं- जब आम लोग क्वारंटाइन शब्द से वाकिफ भी नहीं थे, तब से जेल विभाग में यह शब्द चला आ रहा है। 1928 में भारत में महामारी फैली, उस वक्त जेलों में 40 से 60% बंदियों की संक्रमण से मौत हो गई। क्योंकि बंदियों को एक-दूसरे के संक्रमण में आने से रोकना संभव नहीं हो सका। इसके बाद ही जेल विभाग ने नियम बनाए कि जेल में आने वाले बंदियों को कम से कम 14 दिनों के लिए आइसोलेट (अलग) रखा जाए। उस वक्त के नियम आज तक चले आ रहे हैं। डीआईजी जेल के अनुसार, कई बार ऐसे बंदी भी होते हैं, जिनकी जमानत शुरुआती 14 दिनों के अंदर ही हो जाती है, इसलिए वे क्वारंटाइन बैरक से ही रिहा हो जाते हैं। अगर कोई बंदी पहले से संक्रमित पाया जाता है, तो उसे सीधे जेल अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में भेजा जाता है। जब भारत में कोविड महामारी फैली, तब इन नियमों को और ज्यादा सख्त कर दिया गया। उस समय नए बंदियों को पुराने कैदियों से अलग रखने के लिए अस्थायी जेल और क्वारंटाइन बैरक बनाए गए थे, ताकि पूरी जेल में संक्रमण न फैले।
कोविड काल में 15 दिन की अवधि के दौरान आए बंदियों को एक साथ सामूहिक क्वारंटाइन बैरक में रखा जाता रहा। जेल मेन्युअल की भाषा में इनको 'मुलाहजा बैरक' कहा जाता है। क्वारंटाइन बैरक में बंदियों को रखने के दौरान 15 दिन में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया जानिए-
क्या जेल अधीक्षक के पास विशेष अधिकार होते हैं? एक रिटायर्ड डीजी जेल के अनुसार, कई मामलों में जेल अधीक्षक स्थिति और परिस्थितियों का आकलन करके यह तय कर सकते हैं कि किस कैदी को कहां रखना है। उदाहरण के तौर पर, हाल ही में दिल्ली में 'काकरोच जनता पार्टी' के सौरभ दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद उन्हें तिहाड़ जेल में पहले ही दिन से सजायाफ्ता कैदियों के बीच रखा गया था और उन्हें शुरुआती 15 दिनों की क्वारंटाइन बैरक की प्रक्रिया से छूट दी गई थी। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें - आजम से पत्नी ने जेल की जाली से मुलाकात की:गाजियाबाद में बोलीं- उन्हें गंदगी में रखा है; पलंग-बिस्तर भी नहीं दिया सपा नेता आजम खान से मुलाकात करने पत्नी तंजीन फातिमा शुक्रवार को गाजियाबाद की डासना जेल पहुंचीं। यहां उन्होंने करीब एक घंटे तक वरिष्ठ जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा से बातचीत की। इसके बाद उनकी आजम खान से मुलाकात कराई गई। मुलाकात के बाद तंजीन फातिमा ने कहा, "जो असली हालात हैं, वे ठीक नहीं हैं। न बिस्तर है और न ही पलंग। मैंने आजम से जाली में रहकर बात की।" पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)