आजमगढ़ में रविवार को निकली धूप:रातें हुई सर्द, 14 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, हवा की गुणवत्ता में हो रहा सुधार
दीपावली के बाद से ही आजमगढ़ की हवा की गुणवत्ता की क्वालिटी में सुधार शुरू हो गया है। दीपावली के बाद से ही लगातार जिले का AQI लेवल 300 के पार चल रहा था। रविवार को यह आंकड़ा 100 के नीचे पहुंच गया। निश्चित रूप से गुणवत्ता में थोड़ा सुधार जरूर हुआ है। जिले में जिस तरह से हवा की गुणवत्ता गड़बड़ाई थी। निश्चित रूप से इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ेगा और उन मरीजों पर पड़ेगा जो सांस के रोगी हैं। हालांकि जिले का तापमान सोमवार को भी गिर गया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया है। जिले में कोहरे का प्रकोप सुबह के समय लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि एक दिन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। दीपावली के दिन भी छाया था कोहरा
आजमगढ़ में दीपावली की सुबह भी कोहरा छाया हुआ था। लगभग 8:30 बजे तक सुबह कोहरा रहा। जिसके कारण सड़क पर चलने वाली गाड़ियों को लाइट जला कर चलना पड़ा। वही दीपावली की शाम से शुरू हुई आतिशबाजी का असर सोमवार की सुबह हवा की गुणवत्ता पर पड़ा जो की काफी खराब हो गई है। हालांकि मौसम विभाग का दावा है कि दीपावली में हुई आतिशबाजी का असर एक-दो दिन तक रहेगा इसके बाद सुधार होगा। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)