रोहतक हत्याकांड की जांच शामली पहुंची:पूर्व प्रधान की बेटी के बैंकॉक जाने की मिली जानकारी
शामली के रोहतक में 26 नवंबर की रात दिल्ली रोड स्थित मिलन ढाबे पर हुए चौहरे हत्याकांड की जांच के तार शामली से जुड़ गए हैं। हत्याकांड से पहले बदमाशों को सूचना देने के शक में बहावड़ी की पूर्व प्रधान बबली की बेटी जानवी का नाम सामने आया है। रोहतक पुलिस ने दूसरे दिन भी जिले में डेरा डाले रखा। पुलिस और सीआईए की टीम ने बहावड़ी, कसेरवा समेत कई स्थानों पर ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस को जानवी के बैंकॉक जाने के संबंध में अहम जानकारी मिलने की बात सामने आई है। शामली पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी है। बबली बोलीं- जानवी ने जल्द घर आने का किया था वादा बहावड़ी की पूर्व प्रधान बबली ने बताया कि रोहतक पुलिस उनके घर पहुंची थी और उनसे पूछताछ की गई। उनका कहना है कि रोहतक के चौहरे हत्याकांड से उनका या उनकी बेटी जानवी का कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें गलत तरीके से मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। बबली के अनुसार, चार दिन पहले रात में उनकी जानवी से फोन पर बात हुई थी। जानवी ने बताया था कि उसने खाना खा लिया है और वह दिल्ली में है। उसने जल्द घर आने का वादा भी किया था। इसके बाद उससे बात नहीं हो सकी। वहीं, पुलिस जांच में जानवी के बैंकॉक जाने की आशंका सामने आई है। पुलिस उसके संपर्कों और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। ढाबे पर सात बदमाशों ने की थी ताबड़तोड़ फायरिंग 26 नवंबर की रात करीब एक बजे रोहतक में दिल्ली रोड पर खरावड़ पुलिस चौकी के पास मिलन ढाबे पर सात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस वारदात में डीघल निवासी रिंकू, विनीत और यश उर्फ गज्जू के अलावा बेरी निवासी एमकॉम के छात्र हिमांशु की मौत हो गई थी। गैंगवार से जोड़कर जांच कर रही पुलिस रोहतक पुलिस इस वारदात को गैंगवार से जोड़कर जांच कर रही है। जांच में संदिग्ध संपर्कों और मुखबिरी से जुड़े इनपुट मिलने के बाद पुलिस टीम शामली पहुंची है। टीम बहावड़ी और आसपास के गांवों में ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्याकांड से जुड़े संभावित संपर्कों और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)