किसान-यूनियन नगर अध्यक्ष के बेटे की गोली लगने से मौत:बिजनौर में कमरे में बेड के पास मिला शव; पास पड़ी थी लाइसेंसी दोनाली

Nov 28, 2026 - 23:43
0
किसान-यूनियन नगर अध्यक्ष के बेटे की गोली लगने से मौत:बिजनौर में कमरे में बेड के पास मिला शव; पास पड़ी थी लाइसेंसी दोनाली
बिजनौर के नगीना में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के 22 साल के बेटे पृथ्वीराज की शनिवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई। वह घर में अकेला था, जबकि परिजन वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। घर लौटने पर परिजनों को उसका शव कमरे में बेड के पास पड़ा मिला। युवक के दिल के पास गोली लगी थी। शव के पास 12 बोर की दो नाली बंदूक भी पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। नोएडा में पढ़ाई कर रहा था पृथ्वीराज पृथ्वीराज धामपुर रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता था। वह नोएडा में पढ़ाई कर रहा था। पैर में फ्रैक्चर होने के कारण पिछले काफी समय से घर पर ही था। शनिवार को परिवार के लोग वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान घर में अकेले पृथ्वीराज को गोली लग गई। घर लौटे तो बेड के पास मिला शव परिजनों के मुताबिक, घर लौटने पर पृथ्वीराज कमरे में बेड के पास मृत मिला। उसके दिल के पास गोली लगी थी और आसपास खून फैला हुआ था। शव के पास पैरों की तरफ 12 बोर की दो नाली बंदूक पड़ी थी। उसका वाकर भी बेड पर रखा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पिता हर्षवर्धन सिंह, मां पूनम सिंह, ताऊ कृष्ण बलदेव सिंह, ताई ऋतु समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने कराई घटनास्थल की वीडियोग्राफी सूचना पर सीओ आलोक सिंह, कोतवाल सुनील कुमार और चित्तौड़गढ़ पुलिस चौकी प्रभारी अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने कमरे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और परिजनों से जानकारी ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User