बिजनौर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:परिजनों ने नशे का इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप; पोस्टमॉर्टम से खुलेगा मौत का राज

Nov 28, 2026 - 23:28
0
बिजनौर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत:परिजनों ने नशे का इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप; पोस्टमॉर्टम से खुलेगा मौत का राज
बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास स्थित कांशीराम कॉलोनी में शनिवार को 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे नशे का इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके चलते उसकी जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कांशीराम कॉलोनी में रहता था युवक मृतक की पहचान शमीम (26) पुत्र बब्बू के रूप में हुई है। वह आवास विकास स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहता था। शनिवार को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने उसकी मौत के पीछे नशे का इंजेक्शन लगाए जाने की आशंका जताई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User