अदाणी गैस का कर्मचारी बनकर अलीगढ़ में ठगी:साइबर ठगी: SBI क्रेडिट कार्ड से 1.80 लाख और कैनरा बैंक खाते से 17,208 रुपए उड़ाए

Sep 28, 2026 - 10:36
0
अदाणी गैस का कर्मचारी बनकर अलीगढ़ में ठगी:साइबर ठगी: SBI क्रेडिट कार्ड से 1.80 लाख और कैनरा बैंक खाते से 17,208 रुपए उड़ाए
अदाणी गैस से होने का दावा करते हुए आए फोन के कुछ देर बाद ही एक व्यक्ति के SBI क्रेडिट कार्ड और कैनरा बैंक खाते से करीब 1.97 लाख रुपए के अनधिकृत ट्रांजैक्शन हो गए। पीड़ित के मुताबिक, उसने न तो इन ट्रांजैक्शन की अनुमति दी और न ही इन्हें शुरू किया था। मामले में क्वार्सी थाने में साइबर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर जांच निरीक्षक अनीस अहमद को सौंपी गई है। मानसरोवर कॉलोनी निवासी विनय कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर 93041XXXXX और 92390XXXXX नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अदाणी गैस से जुड़ा होने का दावा किया। पीड़ित के अनुसार, कॉल के कुछ देर बाद ही उन्हें अपने बैंकिंग माध्यमों से हुए अनधिकृत ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली। क्रेडिट कार्ड से दो बार में 1.80 लाख का ट्रांजैक्शन तहरीर के मुताबिक, उनके SBI क्रेडिट कार्ड के अंतिम चार अंक 0507 से 25 सितंबर की सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच दो ट्रांजैक्शन हुए। इनमें 80 हजार और एक लाख रुपए, यानी कुल 1.80 लाख रुपए का लेनदेन शामिल है। पीड़ित ने इन दोनों ट्रांजैक्शन को अपनी सहमति के बिना होना बताया है। इसकी साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके बाद उनके कैनरा बैंक सेविंग अकाउंट से जुड़े डेबिट कार्ड के अंतिम चार अंक 5216 से भी कई ट्रांजैक्शन होने की बात सामने आई। तहरीर में 10 रुपए, 10 हजार रुपए, 7198 रुपए और 17,208 रुपए के ट्रांजैक्शन का उल्लेख है। इनके संबंध में साइबर शिकायत संख्या 83109260260004 दर्ज होने की जानकारी दी गई है। फोन कॉल से शुरू हुआ मामला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर धनराशि वापस कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। क्वार्सी थाने में सोमवार को आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना निरीक्षक अनीस अहमद को सौंपी गई है। पुलिस अब जिन मोबाइल नंबरों से कॉल आई, उनसे जुड़े विवरण, बैंक ट्रांजैक्शन के रेफरेंस नंबर और रकम किस खाते या माध्यम में गई, इसकी जांच करेगी। साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए बैंकिंग ट्रेल और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User