उद्योगपति अन्नत अंबानी ने दान किए 5 करोड़:गोवर्धन के जतीपुरा मुकुट मुखारबिंद मंदिर में किया दान, मंदिर की रसीद हो रही सोशल मीडिया पर वायरल
गोवर्धन दर्शन करने और परिक्रमा करने आए उद्योगपति अन्नत अंबानी ने धार्मिक यात्रा के दौरान करोड़ों रुपए दान किए। अन्नत अंबानी ने जतीपुरा स्थित मुकुट मुखारबिंद मंदिर पर 5 करोड़ रुपए दान किए। मंदिर की किए गए दान की रसीद सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसका खुलासा हुआ। दान की गई रकम के संबंध में मंदिर प्रबंधन से जुड़े किसी भी व्यक्ति ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। हाथ से लिखी रसीद हुई वायरल उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अन्नत अंबानी ने अपनी गोवर्धन यात्रा के दौरान न केवल मंदिरों के दर्शन किए और परिक्रमा की बल्कि दान पुण्य भी किया। इसका खुलासा तब हुआ जब रविवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक रसीद वायरल हुई। श्री गिर्राज जी मुखारबिंद आन्यौर जतीपुरा मंदिर की इस रसीद पर अन्नत अंबानी का नाम लिखा है और रुपयों की जगह पर 5 करोड़ हाथ से लिखा हुआ है। इस रसीद का नंबर 944 है,जबकि रजिस्ट्रेशन नंबर 648 है। शुक्रवार को आए थे अन्नत अंबानी उद्योगपति अन्नत अंबानी शुक्रवार की देर शाम गोवर्धन के जतीपुरा स्थित मुकुट मुखारबिंद मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने भगवान गोवर्धन नाथ के दर्शन किए और पूजन अर्चन कर 56 भोग अर्पित किए थे। इसके बाद उन्होंने गोवर्धन पर्वत की 12 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा भी की थी। अन्नत अंबानी ने परिक्रमा के दौरान रास्ते में पढ़ने वाले मंदिरों के भी दर्शन किए थे। अन्नत अंबानी के स्वागत में जगह जगह स्थानीय कलाकरों ने प्रस्तुति दी थी,इन कलाकारों को भी अन्नत अंबानी ने भेंट दी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)