अध्यक्ष पर पीओएस-मशीन रोककर खाद वितरण में बाधा का आरोप:जालौन में सहायक निबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Nov 05, 2026 - 23:29
0
अध्यक्ष पर पीओएस-मशीन रोककर खाद वितरण में बाधा का आरोप:जालौन में सहायक निबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
जालौन जिले में खाद वितरण व्यवस्था बहाल होने के बाद सहकारी यूनियन अध्यक्ष प्रियंक पाण्डेय पर पीओएस मशीन अपने पास रखने और खाद वितरण में बाधा डालने का आरोप लगा है। सहायक निबंधक शिवकुमार की तहरीर पर उरई कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तहरीर के मुताबिक, प्रियंक पाण्डेय ने पीओएस मशीन अपने कब्जे में रखी थी। इससे सहकारी समितियों पर खाद बांटने का काम रुक गया। उन पर सचिवों को हड़ताल के लिए उकसाने और काम पर लौटने से मना करने का भी आरोप है। सचिवों की हड़ताल के चलते जिले में लंबे समय तक खाद वितरण नहीं हो सका। किसानों को खाद के लिए समितियों के चक्कर लगाने पड़े। रबी सीजन में किसानों को खाद की जरूरत के बीच पीओएस मशीन उपलब्ध नहीं थी। विभाग ने एस्मा के तहत कार्रवाई की। हाल ही में सचिवों की हड़ताल खत्म होने के बाद खाद वितरण फिर शुरू हुआ। पुलिस ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User