घर से लापता बच्चे को पुलिस ने 2-घंटे में खोजा:जालौन में कोंच बस स्टैंड चौकी पुलिस ने शुरू की थी तलाश

Nov 05, 2026 - 23:46
0
घर से लापता बच्चे को पुलिस ने 2-घंटे में खोजा:जालौन में कोंच बस स्टैंड चौकी पुलिस ने शुरू की थी तलाश
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के नया पाठकपुरा मोहल्ले में गुरुवार शाम घर से लापता हुए चार साल के बच्चे को पुलिस ने करीब दो घंटे में खोज लिया। पुलिस ने बच्चे को उसकी मां प्रतिभा के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। घर के आसपास तलाश करते रहे परिजन जानकारी के मुताबिक, हार्दिक गुरुवार शाम करीब 4 बजे घर से लापता हो गया था। कुछ देर तक बच्चा दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने आसपास के घरों और गलियों में उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद उरई की कोंच बस स्टैंड पुलिस चौकी की टीम ने आसपास के इलाके में बच्चे की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने हार्दिक को खोज लिया और उसे उसकी मां प्रतिभा को सौंप दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User