खाना खाने के बाद कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी, मौत:मेडिकल कॉलेज ले गए पुलिसकर्मी; गोंडा के रहने वाले थे, 2020 बैच में भर्ती हुए थे
देवरिया में एसपी कार्यालय स्थित सीओ दफ्तर में तैनात कांस्टेबल आदित्य राम श्रीवास्तव (27) की गुरुवार रात 10 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह खाना खाने के बाद सोने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। आसपास के सरकारी आवासों में रहने वाले पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कांस्टेबल की अचानक मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। 2020 बैच के कांस्टेबल थे आदित्य गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के मुजेहना गांव निवासी आदित्य राम श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय राजकुमार श्रीवास्तव वर्ष 2020 बैच के कांस्टेबल थे। वर्तमान में उनकी तैनाती देवरिया में क्षेत्राधिकारी कार्यालय में थी। वह पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास के बी ब्लॉक में क्वार्टर नंबर सात में रहते थे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। रात 10 बजे बिगड़ी तबीयत गुरुवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद आदित्य सोने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होने पर आसपास रहने वाले पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर संजय रेड्डी और कोतवाल शशिभूषण राय भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी वहां जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)