बेटी के बॉयफ्रेंड के ताऊ को मार डाला:साथ चलने से किया था इनकार, फावड़े से हमला, एक साल पहले घर से भागी थी

Nov 05, 2026 - 23:46
0
बेटी के बॉयफ्रेंड के ताऊ को मार डाला:साथ चलने से किया था इनकार, फावड़े से हमला, एक साल पहले घर से भागी थी
बदायूं में गुरुवार शाम करीब 6 बजे अधेड़ की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह अपने घेर की सफाई कर रहा था। आरोप है कि प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों ने फावड़े से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र का है। सालभर पहले युवती को लेकर गया था युवक गुरगांव निवासी अमन (23) पुत्र बालासहाय पड़ोस में रहने वाले मुनेंद्र की बेटी मीनू को करीब सालभर पहले बहलाकर अपने साथ ले गया था। इस मामले में मुनेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात प्रेमी युगल को नोएडा से बरामद कर थाने लाया गया था। युवती को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था। परिवार के साथ जाने से युवती ने किया इनकार युवती के परिजन थाने पहुंचे और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन मीनू ने परिवार के साथ जाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर गुरुवार देर शाम मुनेंद्र समेत अर्जुन, राजन, आर्येंद्र और अरविंद पहलवान अवधेश के घेर में पहुंच गए। वहां फावड़े और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर अवधेश की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया- परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User