धनतेरस-दीपावली को लेकर बाजार सजे:गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां 40 से 2,000 रुपए तक बिकीं, दुकानों पर उमड़ी भीड़

Nov 05, 2026 - 23:46
0
धनतेरस-दीपावली को लेकर बाजार सजे:गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां 40 से 2,000 रुपए तक बिकीं, दुकानों पर उमड़ी भीड़
मऊ में धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। गुरुवार रात करीब 11 बजे तक प्रमुख बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो गए। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है। वहीं, खरीदारी को लेकर लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। देर शाम से ही लोग परिवार के साथ बाजारों में खरीदारी करने पहुंचने लगे। बर्तन, मिठाई और पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ धनतेरस के मद्देनजर बर्तन, मिठाई, पूजन सामग्री और आभूषणों की दुकानों पर सबसे अधिक चहल-पहल रही। दीपावली पूजन के लिए बाजार में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की भी बिक्री हो रही है। दुकानों पर 40 रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक की अलग-अलग आकार और डिजाइन की मूर्तियां उपलब्ध हैं। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। ज्वेलरी शोरूम में भी दिखा उत्साह मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। दुकानदारों ने त्योहार को देखते हुए विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और खाद्य सामग्रियों का स्टॉक तैयार किया है। वहीं, सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए ज्वेलरी शोरूम में भी देर शाम तक ग्राहक पहुंचते रहे। धनतेरस पर शुभ खरीदारी की परंपरा को देखते हुए स्वर्ण कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सोने-चांदी के भाव में कमी से खरीदार उत्साहित स्वर्ण व्यापारी मनीष सर्राफ ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले सोने और चांदी के भाव में कमी आई है। इससे खरीदारों में उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानदार अनुज शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह है। उनकी दुकान पर 40 रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक की गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां उपलब्ध हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि धनतेरस और दीपावली नजदीक आने के साथ बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User