बागपत में 600 से ज्यादा वाहनों के चालान:3 दिन के अभियान में 21 लाख रुपए का जुर्माना, एआरटीओ ने की कार्रवाई
त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बागपत में परिवहन विभाग ने तीन दिन का विशेष अभियान चलाया। 3 से 5 नवंबर तक चले अभियान में 600 से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए और करीब 21 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। परिवहन आयुक्त और बागपत डीएम दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। एआरटीओ विपिन कुमार ने कार्रवाई का नेतृत्व किया। विभाग ने प्रदूषण फैलाने वाले, तय गति सीमा से तेज चलने वाले और रांग साइड से गुजरने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। नो पार्किंग में खड़े वाहनों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के भी चालान किए गए। अभियान 3 नवंबर सुबह 10 बजे शुरू हुआ और 5 नवंबर रात करीब 9 बजे तक चला। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। एआरटीओ विपिन कुमार ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और त्योहारों के दौरान सतर्कता से वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)