अग्निकांड में बिल्डर को अरेस्ट न करने पर चौकी-इंचार्ज सस्पेंड:मिलीभगत मिलने पर KDA अफसरों का केस डायरी में बढ़ेगा नाम
फीलखाना थानाक्षेत्र में राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड के मामले में आरोपी बिल्डरों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस कमिश्नर ने पटकापुर चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह को सस्पेंड कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चौकी इंचार्ज को तीन दिन समय दिया था, लेकिन वह उनकी गिरफ्तारी करने में नाकाम रहे। हालांकि चौकी प्रभारी को डीसीपी पूर्वी ने शुक्रवार सुबह ही लाइन हाजिर किया था, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने यह कार्रवाई की है। सोमवार तड़के लगी थी अपार्टमेंट में आग पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में सोमवार तड़के आग लगने से राखी साहू व 16 साल के प्रांजल बाथम की मौत हो गई थी। पांच फीट की गली में 150 वर्ग मीटर जगह पर 6 मंजिला इमारत खड़ी कर दी गई थी। संकरी गली में फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने पर खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा था, फायर फाइटर्स ने हौज पाइप की मदद की कई घंटों बाद आग पर काबू पाया था। प्रांजल के पिता अनिल बाथम की तहरीर पर पुलिस ने बिल्डर मोहित तिवारी, प्यारे खान, हिस्ट्रीशीटर मन्नू रहमान समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस कमिश्नर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चौकी इंचार्ज पटकापुर प्रशांत सिंह को तीन दिन का समय दिया था, लेकिन निर्धारित समय में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जिसके बाद शुक्रवार को डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया था, मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी पूर्वी को चौकी इंचार्ज के सस्पेंड करने के आदेश दिए गए। जांच में दोषी मिलने पर केडीए के अफसर भी बनेंगे मुल्जिम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बीते चार दिन से दबिशें दे रही है, लेकिन पुलिस के हाथ आरोपी नहीं लगे। सूत्रों के मुताबिक आरोपी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने की फिराक में हैं। वहीं पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि अग्निकांड में जांच कर रही टीम केडीए टीम और बिल्डरों से मिलीभगत की भूमिका पर भी जांच करेगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि केडीए कर्मचारियों की मिलीभगत मिलने पर उनको धारा 120 बी (अपराध का षड़यंत्र रचना) का आरोपी बनाया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय को निर्देशित किया कि बिल्डरों से सांठ–गांठ करने वाले अफसरों का केस डायरी में नाम बढ़ाया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)