अमेठी के 115 केंद्रों पर धान खरीद जारी:6,167.90 मीट्रिक टन धान खरीदा, किसानों को 15.17 करोड़ रुपए का भुगतान
अमेठी में 1 नवंबर से शुरू धान खरीद की प्रक्रिया लगातार जारी है। जिले के 115 धान खरीद केंद्रों पर किसान अपने धान को बेच रहे हैं। शासन ने जिले को 153000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया है। जिसमें अब तक 4 प्रतिशत से अधिक की धान खरीद हो गई है और किसानों को 15 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है। प्रशासन ने भी किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने की अपील की है। 1 लाख 53 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि एक नवंबर से जिले में 115 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद लगातार चल रही है। जिले को धान खरीदने के लिए 1 लाख 53 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया है। 15 करोड़ 17 लाख 90 हजार रुपए का भुगतान किया जिले में अब तक कुल 6167.90 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है और किसानों को 15 करोड़ 17 लाख 90 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में धान बेचने के लिए 6583 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है, जिसमें से 5183 किसान धान खरीद के लिए सत्यापित किए जा चुके हैं। जिले में अभी तक 4.3 प्रतिशत धान की खरीद हो चुकी है। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा द्वारा अलग-अलग धान खरीद केंद्रों पर जाकर निरीक्षण भी किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा जा रहा है और केंद्र प्रभारियों को किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न होने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिले में विपणन शाखा के 44, यूपीपीसीयू के 24, पीसीएफ के 22, मंडी परिषद के 4, यूपीएसएस के 19 और भारतीय खाद्य निगम के 2 केंद्रों पर धान खरीद हो रही है। सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए सभी केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपना धान बिचौलियों को न बेचकर सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेचें, ताकि उन्हें धान का सही दाम और समय पर भुगतान मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)