वाराणसी में गंगा द्वार पर संविधान दिवस मनाया:संविधान के अनुच्छेद 51-A (g) का संदेश लेकर नागरिकों ने लिया प्रकृति बचाने का संकल्प

Nov 26, 2026 - 12:28
0
वाराणसी में गंगा द्वार पर संविधान दिवस मनाया:संविधान के अनुच्छेद 51-A (g) का संदेश लेकर नागरिकों ने लिया प्रकृति बचाने का संकल्प
वाराणसी में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को गंगा द्वार पर नमामि गंगे की ओर से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रकृति एवं गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई गई। भारतीय संविधान की तस्वीर और तिरंगा लेकर उपस्थित नागरिकों ने 'हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान' का उद्घोष किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में निहित पर्यावरण संरक्षण के प्रावधान और सरकार के प्रयास गंगा नदी के कायाकल्प की नींव हैं। संविधान के अनुच्छेद 51-A (g) के तहत प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करे। इसमें नदियों, झीलों, वनों और वन्यजीवों के संरक्षण के साथ सभी जीवों के प्रति करुणा का भाव रखना भी शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User