अकादमी के 23 छात्रों का होमगार्ड में चयन:महराजगंज में सम्मान समारोह में मेडल, उपहार देकर किया सम्मानित
महराजगंज के शास्त्री नगर स्थित निजी अकादमी के 23 छात्रों का होमगार्ड पद पर चयन हुआ है। अकादमी ने सम्मान समारोह में सभी चयनित छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अकादमी के प्रबंधक कुलदीप कुमार पटेल ने छात्रों को बधाई दी। मनजीत पटेल और अरविन्द कुमार पटेल ने छात्रों को माला पहनाई और मेडल व उपहार दिए। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अकादमी के शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि अकादमी में लगन से पढ़ाई की और शिक्षकों के सहयोग से उनका चयन हुआ। छात्रों ने कहा कि वे अपने अध्यापकों के आभारी हैं और अब परिवार की जिम्मेदारियां उठा सकेंगे। कार्यक्रम में प्रिया राव, रंजन मौर्य, गोल्डी गॉड, रागिनी श्रीवास्तव, अंजना अग्रहरि, अनुभव शर्मा, प्रवीण कुमार, कलामुद्दीन, राजाराम, रिया यादव, सिमरन, शिव, नील कमल विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार शर्मा, अमन, आलोक पटेल, अनिल, रविंदर, संगम प्रजापति, नीतीश कनौजिया, शैलेश चौधरी, राघवेंद्र और नवरत्न सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)