दयालबाग में 68वीं वैवाहिक वर्षगांठ मनाई:सत्संग परिसर में की सरसों की निराई-गुड़ाई, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
आगरा में दयालबाग स्थित सत्संग परिसर में गुरु महाराज प्रोफेसर प्रेम सरन सतसंगी साहब और रानी साहिबा जी की 68वीं वैवाहिक वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर प्रातःकाल और सायंकाल की दूसरी शिफ्ट में एग्रोइकोलॉजी-कम-प्रेसिजन फार्मिंग के तहत सरसों की निराई और गुड़ाई की कृषि सेवा की गई। दोनों की उपस्थिति में बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने सेवा में भाग लिया। संत सुपरह्यूमन योजना के बच्चों ने दोनों शिफ्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने बधाई गीत भी गाए। इसी दिन भाई दूज का पर्व भी मनाया गया। प्रातःकालीन शिफ्ट में बहन राजकुमारी ने गुरु महाराज और रानी साहिबा जी के चरणों में अपना बधाई संदेश पढ़कर सुनाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)