अलीगढ़ स्टेशन पर भटक गईं दिल्ली की 68 वर्षीय बुजुर्ग:जीआरपी ने चार घंटे में खोजकर परिजनों से मिलाया, लिच्छवी एक्सप्रेस से छपरा से आनंद विहार जा रही थीं महिला

Nov 12, 2026 - 21:11
0
अलीगढ़ स्टेशन पर भटक गईं दिल्ली की 68 वर्षीय बुजुर्ग:जीआरपी ने चार घंटे में खोजकर परिजनों से मिलाया, लिच्छवी एक्सप्रेस से छपरा से आनंद विहार जा रही थीं महिला
अलीगढ़ जंक्शन पर भटककर लापता हुईं दिल्ली की 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जीआरपी पुलिस ने महज चार घंटे में तलाश कर सकुशल परिजनों से मिला दिया। मां के लापता होने से परेशान परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई थी। महिला के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने जीआरपी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। स्टेशन पर उतरकर भटक गईं महिला जीआरपी के मुताबिक, दिल्ली के जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट-1 निवासी सुनैना तिवारी (68) अपने पति ललन तिवारी के साथ नहीं, बल्कि छपरा से आनंद विहार जाने के लिए लिच्छवी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं। 11/12 नवंबर की रात यात्रा के दौरान वह अलीगढ़ जंक्शन पर उतर गईं और भटक गईं। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिजन काफी चिंतित थे। इस संबंध में जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। सीसीटीवी खंगाले, चार घंटे में मिलीं मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी टीम ने तत्काल तलाश शुरू की। स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में खोजबीन के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। पुलिस के लगातार प्रयासों के बीच सूचना मिलने के महज चार घंटे के भीतर सुनैना तिवारी को सकुशल बरामद कर लिया गया। बेटे को सौंपा, परिवार ने जताया आभार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुजुर्ग महिला को उनके बेटे मनोज कुमार तिवारी और अन्य परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मां को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और जीआरपी पुलिस का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User