लखनऊ में तीन विद्यार्थियों को मेरिट फेलोशिप मिली:11वीं के छात्रों को मिले 15-15 हजार रुपए के चेक, अन्य छात्रों को भी किया प्रोत्साहित
लखनऊ के राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में भौतिकी और गणित में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों को 45 हजार रुपए की मेरिट फेलोशिप से सम्मानित किया गया। पुराने छात्र स्वर्गीय राजेंद्र स्वरूप की स्मृति में उनके परिवार की ओर से कक्षा 11 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट कुमार, दीपक शर्मा और ऋषभ यादव को 15-15 हजार रुपए के चेक प्रदान किए गए। नीदरलैंड से आए राजेंद्र स्वरूप के परिवार ने गुरुवार को कॉलेज पहुंचकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस फेलोशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ विज्ञान और इंजीनियरिंग के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है। पुरस्कार की राशि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में सहयोग के लिए दी जाती है। आईआईटी कानपुर से की थी इंजीनियरिंग राजेंद्र स्वरूप जुबिली कॉलेज के 1971 बैच के प्रवेश परीक्षा टॉपर थे। गणित और भौतिकी में विशेष रुचि रखने वाले स्वरूप ने कॉलेज के बाद आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इंजीनियरिंग और उर्वरक उद्योग में लंबे करियर के दौरान उन्होंने पीडीआईएल, ईआईएल, आईसीआई, डंकन, नागार्जुन और इंडोगल्फ फर्टिलाइजर्स जैसी प्रमुख कंपनियों में काम किया। करियर के अंतिम चरण में वे सितंबर 2022 तक कानपुर फर्टिलाइजर में प्रेसिडेंट रहे। पुस्तकालय के मरम्मत में भी सहयोग प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव के अनुरोध पर राजेंद्र स्वरूप के परिवार ने कॉलेज के पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के लिए आर्थिक सहयोग देने की सहमति भी दी। इससे विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं मिल सकेंगी।कार्यक्रम में राजेंद्र स्वरूप की पत्नी अर्चना स्वरूप, पुत्र चेतन स्वरूप, बहू ईना ओकांसका, बहन एवं प्रयागराज केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रोफेसर मधुरिमा वर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)