कार्तिक पूर्णिमा मेले के काम अधूरे मिले:डीएम ने ठेकेदार को फटकार लगाई, कहा- रोज यही बहाने, मुझे नहीं सुनना ये सब

Nov 12, 2026 - 22:32
0
कार्तिक पूर्णिमा मेले के काम अधूरे मिले:डीएम ने ठेकेदार को फटकार लगाई, कहा- रोज यही बहाने, मुझे नहीं सुनना ये सब
हापुड़ में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचीं डीएम कविता मीणा को गुरुवार शाम करीब 5 बजे कई काम अधूरे मिले। इस पर उन्होंने ठेकेदार से देरी का कारण पूछा। जवाब में बहाने सुनकर डीएम नाराज हो गईं और लापरवाही पर फटकार लगाई। ‘रोज यही बहाने, मुझे नहीं सुनने ये सब’ खादर इलाके में निरीक्षण के दौरान डीएम ने ठेकेदार से कहा, ‘क्या है भई आज शाम... रोज यही बहाने, मुझे नहीं सुनने ये सब।’ उन्होंने याद दिलाया कि बुधवार शाम तक जरूरी काम पूरे करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद काम अधूरे पड़े हैं। डीएम ने सवाल किया कि तय समय सीमा के बाद भी काम पूरा क्यों नहीं हुआ। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम पूरे करने के निर्देश डीएम ने स्पष्ट कहा कि मेले की तैयारियों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम समय पर पूरे होने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने और अधूरे काम जल्द पूरे कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा और जिला पंचायत के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान डीएम की नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User