अम्बेडकनगर की 100 सहकारी समितियों पर डीएपी पहुंची:1100 मीट्रिक टन की खेप मिली; किसानों को बिक्री केंद्रों से खाद मिलेगी

Nov 29, 2026 - 09:03
0
अम्बेडकनगर की 100 सहकारी समितियों पर डीएपी पहुंची:1100 मीट्रिक टन की खेप मिली; किसानों को बिक्री केंद्रों से खाद मिलेगी
अम्बेडकनगर में रबी सीजन में खाद की किल्लत से राहत देने के लिए सहकारिता विभाग ने 1100 मीट्रिक टन डीएपी जिले की 85 सहकारी समितियों पर भेजी है। शनिवार को सलारगंज अयोध्या रैक प्वाइंट से भेजी गई खाद देर रात तक सभी तय समितियों पर पहुंच गई। बाकी 15 समितियों पर पहले से ही 10 मीट्रिक टन से अधिक डीएपी उपलब्ध थी। इस तरह जिले की सभी 100 सहकारी समितियों पर डीएपी पहुंच गई है। सहकारिता विभाग के मुताबिक, रबी वर्ष 2026-27 में नवंबर तक 5967 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक बांटने का लक्ष्य था। इसके मुकाबले अब तक किसानों को 7500 मीट्रिक टन उर्वरक दिया जा चुका है। यह लक्ष्य का 125 प्रतिशत है। फिलहाल सहकारी समितियों पर बिक्री के लिए करीब 1500 मीट्रिक टन डीएपी, 486 मीट्रिक टन एनपीएस और 2100 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। बफर गोदाम में 7000 मीट्रिक टन यूरिया और 400 मीट्रिक टन एनपीके का स्टॉक है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राघवेंद्र प्रताप शुक्ला ने बताया कि जिले में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। रैक के जरिए खाद लगातार पहुंच रही है। किसान अपनी नजदीकी सहकारी समितियों और निजी उर्वरक बिक्री केंद्रों से खाद ले सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User