अम्बेडकरनगर में 7 किमी की क्लीन एयर मैराथन हुई:पांचों विधानसभाओं के सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा, कुलदीप यादव ने 50 हजार जीते

Nov 22, 2026 - 12:08
0
अम्बेडकरनगर में 7 किमी की क्लीन एयर मैराथन हुई:पांचों विधानसभाओं के सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा, कुलदीप यादव ने 50 हजार जीते
अम्बेडकरनगर में युवाओं को खेलों से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को ‘दौड़ेगा अम्बेडकरनगर’ अभियान के तहत 7 किलोमीटर की शहर दौड़ हुई। पूर्व सांसद रितेश पांडेय के नेतृत्व और रघुराजी देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में क्लीन एयर मैराथन आयोजित की गई। इसमें जिले की पांचों विधानसभाओं से आए सैकड़ों युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। मैराथन के जरिए लोगों को पराली, प्लास्टिक और थर्माकोल जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण के बारे में जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने ‘पराली नहीं जलाएंगे, प्रदूषण से मुक्ति पाएंगे’ का नारा लगाते हुए स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। दौड़ के दौरान ढोल-नगाड़े बजाए गए और सुरक्षा के इंतजाम किए गए। कुलदीप यादव ने 7 किलोमीटर की दौड़ 19 मिनट से कम समय में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने उन्हें 50 हजार रुपये का चेक, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रितेश पांडेय ने कहा कि यह आयोजन का छठा साल है। इसका मकसद ग्रामीण इलाकों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देना है। रेलवे, पुलिस और अन्य खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे युवाओं को इस मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने युवाओं से खेलों के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User