ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में दो खिलाड़ियों का चयन:आजमगढ़ की महिला खिलाड़ी स्वाति निषाद और अंशु यादव ने पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

Nov 22, 2026 - 12:08
0
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में दो खिलाड़ियों का चयन:आजमगढ़ की महिला खिलाड़ी स्वाति निषाद और अंशु यादव ने पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
आजमगढ़। खेल के क्षेत्र में आजमगढ़ की दो महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जनपद का मान बढ़ाया है। पुलिस लाइन आजमगढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं स्वाति निषाद और अंशु यादव का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स-2026 के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने 21 नवंबर को डीएवी डिग्री कॉलेज में आयोजित पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। चयनित खिलाड़ियों में स्वाति निषाद का चयन अंडर-50 किलोग्राम भार वर्ग में, जबकि अंशु यादव का चयन अंडर-60 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है। दोनों खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में अपनी-अपनी विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। पंजाब के होशियारपुर में आयोजित की गई है प्रतियोगिता ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन पंजाब के होशियारपुर स्थित रयत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 2 जनवरी से 6 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उल्लेखनीय है कि दोनों महिला खिलाड़ियों को पुलिस लाइन आजमगढ़ में राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय रेफरी सुनील कुमार शिंदे के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की खेल पहल के तहत पुलिस लाइन में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल प्रतिभा निखारने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर पुलिस विभाग और खेल जगत में खुशी का माहौल है। SSP डॉ. अनिल कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जनपद और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User