महाराजगंज में 40 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार:दिल्ली के पुरुष और देहरादून की महिला गिरफ्तार; आठ पैकेटों में मिले फोन
महराजगंज में मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने दिल्ली के एक युवक और देहरादून की एक महिला को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अलग-अलग कंपनियों के 40 मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस अब मोबाइल के स्रोत और चोरी की घटनाओं से उनके संबंध की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, फरेंदा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 326/2026 और बीएनएस की धारा 317(2) के तहत दर्ज मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर बस स्टॉप के बोर्ड के पास दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से आठ पैकेटों में रखे 40 मोबाइल बरामद हुए। वनप्लस और आईफोन समेत 40 मोबाइल बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नई दिल्ली के साकेत स्थित पुष्प विहार निवासी मनमोहन सिंह राणा (41) और उत्तराखंड के देहरादून जिले के कैलाशपुर खुर्द निवासी संगीता सिंह (42) के रूप में हुई है। बरामद मोबाइल में वनप्लस के 14, एप्पल आईफोन के आठ, रेडमी के छह, वीवो के चार, सैमसंग के दो, नथिंग के दो, ओप्पो के दो, पोको का एक और रियलमी का एक फोन शामिल है। पुलिस बरामद मोबाइल के मालिकों की पहचान करने के साथ यह पता लगा रही है कि फोन कहां से लाए गए थे और किन चोरी की घटनाओं से जुड़े हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह और अमित कुमार मौर्य, कांस्टेबल मनीष कुमार और नवनीत कुमार तथा महिला कांस्टेबल बिंदू सरोज शामिल रहीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)