महोबा में खेत में सिंचाई करने गए युवक की मौत:परिजनों ने कीड़े के काटने की आशंका जताई, PM रिपोर्ट से पता चलेगा कारण
महोबा के अजनर थाना क्षेत्र में खेत पर सिंचाई करने गए 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार शाम उसका शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने किसी जहरीले कीड़े के काटने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। लेवा गांव निवासी सतीश (23), मान सिंह यादव के बेटे थे। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद उनके भाई दिलीप यादव ने बताया कि सतीश शनिवार सुबह रोज की तरह खेत पर सिंचाई करने गए थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें देखने खेत पहुंचे। वहां सतीश मृत अवस्था में जमीन पर पड़े मिले। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने जहरीले कीड़े के काटने की जताई आशंका परिजनों का मानना है कि खेत में काम करते समय किसी जहरीले कीड़े ने सतीश को काट लिया होगा, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अजनर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर महोबा मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया। रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। अजनर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। युवक की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)