बलिया में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़:4 जगह बनेगी पार्किंग, सुरक्षा के लिए जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Nov 22, 2026 - 12:08
0
बलिया में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़:4 जगह बनेगी पार्किंग,  सुरक्षा के लिए जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
बलिया में कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 23 और 24 नवंबर को गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। रविवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और साफ-सफाई की व्यवस्था की समीक्षा की गई। स्नान पर्व के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। श्रद्धालु श्रीरामपुर घाट और महावीर घाट पर गंगा स्नान करेंगे। इसके बाद महर्षि भृगु मुनि, उनके शिष्य दर्दर मुनि और बालेश्वर बाबा के दर्शन-पूजन करेंगे। प्रशासन के मुताबिक, स्नान पर्व से एक दिन पहले ही घाटों पर महिला, पुरुष और बच्चों की भीड़ जुटने लगती है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ता है। ददरी मेला क्षेत्र में मीना बाजार के साथ सर्कस, नौटंकी और आर्केस्ट्रा के कार्यक्रम भी होंगे। खतरनाक घाटों पर स्नान पर रहेगी रोक प्रशासन ने श्रद्धालुओं को निर्धारित घाटों और बैरिकेडिंग के भीतर ही स्नान कराने के निर्देश दिए हैं। खतरनाक घाटों पर स्नान प्रतिबंधित रहेगा। नदी में लगी बैरिकेडिंग और रस्सियों की जांच मुख्य स्नान से एक दिन पहले की जाएगी। किसी भी श्रद्धालु को निर्धारित व्यवस्था से हटकर दूसरे घाट पर स्नान करने की अनुमति नहीं होगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को दी गई है। माल्देपुर मोड़ समेत 4 जगह बनेगी पार्किंग नगर के बाहर माल्देपुर मोड़, कदम चौराहा, तिखमपुर और बहादुरपुर में अस्थायी पार्किंग और बस स्टैंड बनाए जाएंगे। रेलवे लाइन के दक्षिणी हिस्से में यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी एआरटीओ प्रशासन और उत्तरी हिस्से में एआरटीओ प्रवर्तन को दी गई है। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भी सहयोग करेंगे। गंगा घाटों के उत्तरी हिस्से में पेट्रोलिंग कर भीड़ और यातायात पर नजर रखी जाएगी। स्नान के बाद भृगु मंदिर और बलिया रेलवे स्टेशन पर भी अधिकारियों की तैनाती रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User