सोनभद्र में 3.09 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलिया खुराक:1099 बूथ बनाए गए, 36 ट्रांजिट और 7 मोबाइल टीमें भी तैनात

Nov 22, 2026 - 12:08
0
सोनभद्र में 3.09 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलिया खुराक:1099 बूथ बनाए गए, 36 ट्रांजिट और 7 मोबाइल टीमें भी तैनात
सोनभद्र में रविवार को सघन पल्स पोलियो महाअभियान शुरू हो गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने केकराही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग ने इस बार जिले में 5 वर्ष तक के 3,09,381 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा है। अभियान रविवार से शनिवार तक चलेगा। सीएमओ ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। अभियान के लिए जिले में 1099 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 36 ट्रांजिट टीमें और 7 मोबाइल टीमें भी लगाई गई हैं। बूथों पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। बूथ दिवस के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी। पहले दवा पी चुके बच्चों को भी पिलाई जाएगी खुराक सीएमओ ने बताया कि अभियान शुरू होने से एक दिन पहले भी किसी बच्चे ने पोलियो की दवा पी ली है तो उसे अभियान के दौरान दोबारा खुराक पिलाई जाएगी। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा पोलियो से बचाव की खुराक से वंचित न रहे। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भी रहेंगी टीमें सीएमओ ने बताया कि भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अब भी संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में दूसरे देशों से संक्रमण आने का खतरा बना रहता है। घर-घर अभियान के बाद भी छूटने वाले बच्चों को बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्टेटिक टीमें दवा पिलाएंगी। वहीं, दवा पिलाने से इनकार करने वाले अभिभावकों को समझाने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। इसमें प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User