अमरोहा के तिगरी गंगा मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:कार्तिक पूर्णिमा पर 4 बजे से शुरू होगा गंगा स्नान
अमरोहा के तिगरी गंगा मेले में सोमवार शाम तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके थे। मेले में दिनभर रौनक बनी रही। श्रद्धालुओं ने झूले, सर्कस, मौत का कुआं, मिक्की माउस और जलपरी जैसे मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया। कुछ लोग ऊंट की सवारी करते भी नजर आए। 5 तस्वीरों में देखिए मेले का विहंगम दृश्य… तड़के चार बजे से शुरू होगा स्नान मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान होगा। स्नान का सिलसिला तड़के चार बजे से शुरू हो जाएगा। दिन निकलने के साथ ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी और गंगा मैया के जयकारे गूंजेंगे। सोमवार रातभर श्रद्धालुओं के मेला स्थल पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहेगा। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे के बाद श्रद्धालुओं की वापसी शुरू होने की उम्मीद है। वापसी के लिए कांकाठेर मार्ग तय प्रशासन ने ट्रैक्टर और कार से लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए कांकाठेर मार्ग निर्धारित किया है। वहीं, तिगरी का मुख्य रास्ता श्रद्धालुओं के आगमन और हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए खुला रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)