कुलदीप ने 5.45 मीटर की छलांग लगाकर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड:बाराबंकी में रिक्रूट आरक्षी को एसपी ने किया सम्मानित
बाराबंकी पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षी कुलदीप ने पोल वॉल्ट में 5.45 मीटर की ऊंचाई पार कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। सोमवार शाम छह बजे पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। कुलदीप का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कुशल खिलाड़ी कोटा के तहत किया था। वह पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षी (JTC) के रूप में प्रशिक्षण ले रहे हैं। दो प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर किया प्रदर्शन 2 से 3 मई 2026 तक भुवनेश्वर में आयोजित पहली इंडियन इंडोर ओपन कंबाइंड इवेंट्स एवं पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में कुलदीप ने 5.41 मीटर की ऊंचाई पार कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद 22 से 25 मई तक रांची में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में उन्होंने 5.45 मीटर की ऊंचाई पार कर अपना ही रिकॉर्ड बेहतर कर लिया। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई किया। डीजीपी भी कर चुके हैं सम्मानित इससे पहले उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक भी कुलदीप को शील्ड देकर सम्मानित कर चुके हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने उन्हें सम्मानित किया और आगे के लिए शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)