बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को ढोंगी-पाखंडी और धूर्त कहा:बोले- भूत-प्रेत के नाम पर लोगों को डराकर शोषण करते हैं
योगगुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निजी हमला बोला है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री का नाम लिए बगैर उनके लिए ‘बावले’, ‘पाखंडी’, ‘ढोंगी’ और ‘धूर्त’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि कुछ कथाकार धर्म और भूत-प्रेत बाधा के नाम पर लोगों को डराकर उनका शोषण करते हैं। रामदेव ने कहा कि कुछ लोग वेद, उपनिषद, पुराण, रामायण और महाभारत नहीं पढ़ते, न ही संविधान और लोकतंत्र की समझ रखते हैं। इसके बावजूद खुद को सनातनी बताकर हिंदू धर्म बचाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा, "अरे तू खुद ही को बचा ले बावले, पाखंडी कहीं का, धूर्त!" उन्होंने राम और कृष्ण की तुलना किए जाने पर भी आपत्ति जताई। रामदेव ने कहा कि देवी-देवताओं के बारे में हल्की टिप्पणी करना और फिर माफी मांगकर दोबारा वही बात कहना गलत है। हर चीज की एक मर्यादा और अनुशासन होता है। बाबा रामदेव ने ये बातें झारखंड के जमशेदपुर में कही। यहां रविवार को पतंजलि की तरफ से महिला सम्मेलन हुआ था। खबर अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)