मतदाता सूची में नाम जुड़वाने बूथों पर पहुंचे लोग:संभल में अंतिम अभियान के दिन 2,000 से ज्यादा आवेदन मिले

Nov 29, 2026 - 16:48
0
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने बूथों पर पहुंचे लोग:संभल में अंतिम अभियान के दिन 2,000 से ज्यादा आवेदन मिले
सम्भल में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दिन रविवार को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने के लिए बूथों पर लोग पहुंचे। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। बहजोई में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति देखी, जबकि एसडीएम सम्भल विकास चंद्र ने असमोली और सम्भल विधानसभा क्षेत्र के बूथों का जायजा लिया। डीएम अंकित खण्डेलवाल ने बहजोई स्थित वार्ष्णेय इंटर कॉलेज और हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। साथ ही स्थानांतरित मतदाताओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। डीएम ने अधिकारियों और बीएलओ को पुनरीक्षण कार्य गंभीरता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। उधर, एसडीएम विकास चंद्र ने असमोली और सम्भल विधानसभा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। सम्भल के ब्रजरत्न आर्य कन्या इंटर कॉलेज में नए वोट बनवाने के लिए करीब 100 लोग फार्म-6 भरने पहुंचे। शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में शाम चार बजे तक 30 फार्म-6 भरे गए। हिन्द इंटर कॉलेज में भी बीएलओ ने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की। एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जा रहे हैं। शनिवार 28 नवंबर को असमोली विधानसभा क्षेत्र में फार्म-6 के 3078 आवेदन ऑनलाइन किए गए थे। वहीं रविवार को अंतिम अभियान दिवस पर शाम तक 2000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा फार्म-7 के माध्यम से गलत नामों पर आपत्ति और फार्म-8 के जरिए नाम, पता सहित अन्य संशोधन के आवेदन भी लिए गए। बीएलओ प्रीति आर्य ने बताया कि शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 317, 318, 319 और 320 पर फार्म-6, 7 और 8 भरे जा रहे हैं। नए वोट बनवाने के साथ मतदाता सूची में संशोधन और स्थान परिवर्तन के लिए भी आवेदन लिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User