आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई टूरिस्ट बस:फिरोजाबाद में 7 पैसेंजर घायल, अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे सभी यात्री
फिरोजाबाद के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी ओर पलट गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। बस में चालक समेत 15 लोग सवार थे। सभी राजस्थान से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा थाना नसीरपुर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 53 पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, हरियाणा नंबर की 17 सीटर फोर्स ट्रैवलर बस आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी। रविवार सुबह करीब 7 बजे चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और उसे तोड़ते हुए दूसरी ओर पलट गई। दो यात्रियों की हालत गंभीर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। बस में सवार सात यात्री घायल मिले। इनमें पांच को सामान्य चोटें आईं, जबकि दो की हालत गंभीर बताई गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों की पहचान राजस्थान के सुजानगढ़ निवासी 74 वर्षीय नथवल टोक और रामगढ़ निवासी 56 वर्षीय पुष्पा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। दुर्घटनाग्रस्त बस को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)