सुपर ओवर में देवरिया क्रिकेट क्लब ने जीता खिताब:नीना थापा क्रिकेट अकादमी को हराया; शुभम मल्ल बने मैन ऑफ द मैच

Nov 29, 2026 - 17:04
0
सुपर ओवर में देवरिया क्रिकेट क्लब ने जीता खिताब:नीना थापा क्रिकेट अकादमी को हराया; शुभम मल्ल बने मैन ऑफ द मैच
देवरिया में स्वर्गीय सुरेश प्रसाद अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को रोमांचक अंदाज में खेला गया। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में देवरिया क्रिकेट क्लब और नीना थापा क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में देवरिया क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन देवरिया के तत्वावधान में किया गया। दोनों टीमों ने बनाए 180-180 रन टॉस जीतकर देवरिया क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 180 रन बनाए। शुभम मल्ल ने 50 और रणवीर ठाकुर ने 21 रन का योगदान दिया। नीना थापा क्रिकेट अकादमी की ओर से अंश सिंह और अर्णव निषाद ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीना थापा क्रिकेट अकादमी ने भी शानदार बल्लेबाजी की। टीम ने 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन बनाए। प्रतीक कुमार ने 38 और आर्यन यादव ने 37 रन बनाए। देवरिया क्रिकेट क्लब की ओर से शुभम मल्ल और अक्षय शाही ने 3-3 विकेट झटके। दोनों टीमों का स्कोर बराबर होने के बाद मुकाबले का फैसला सुपर ओवर से हुआ, जिसमें देवरिया क्रिकेट क्लब ने बाजी मार ली। विजेता टीम को 10 हजार का पुरस्कार समापन समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने विजेता देवरिया क्रिकेट क्लब को ट्रॉफी के साथ 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया। वहीं उपविजेता नीना थापा क्रिकेट अकादमी को ट्रॉफी और 7,500 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। शुभम मल्ल बने मैन ऑफ द मैच प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभम मल्ल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 50 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी लिए। अर्णव निषाद को प्लेयर ऑफ द सीरीज, प्रतीक कुमार को बेस्ट बल्लेबाज, अक्षय शाही को बेस्ट गेंदबाज और प्रिंस सिंह को बेस्ट विकेटकीपर का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर देवरिया के सीनियर खिलाड़ी अतुल वर्मा, अभिषेक राजन, आशीष खत्री, राहुल तिवारी, बृजभूषण शुक्ल, विमल गुप्ता, राहुल सिंह, धीरज पटेल, गोलू पांडे और विवेक सिंह समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User