बुलंदशहर का रास्ता भटका युवक हापुड़ में मिला:हापुड़ देहात पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत परिजनों से मिलाया

Nov 09, 2026 - 17:47
0
बुलंदशहर का रास्ता भटका युवक हापुड़ में मिला:हापुड़ देहात पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत परिजनों से मिलाया
ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत हापुड़ देहात थाना पुलिस ने बुलंदशहर से रास्ता भटककर हापुड़ पहुंचे मानसिक रूप से कमजोर युवक को उसके परिजनों से मिलाया। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस के मुताबिक, युवक हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में घूमता मिला था। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण वह अपना पता और घर का रास्ता नहीं बता पा रहा था। पुलिस ने उससे बातचीत कर उसके घर और परिजनों की जानकारी जुटाने की कोशिश की। लगातार प्रयास के बाद पता चला कि युवक बुलंदशहर का रहने वाला है। पुलिस ने जरूरी जानकारी जुटाकर उसके परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने युवक को सुरक्षित पाकर पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस गुमशुदा और बिछड़े लोगों को तलाशकर उनके परिवारों से मिलाने का प्रयास करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User