अयोध्या छठ पूजा और परिक्रमा के लिए चलेंगी 100 बसें:20 इलेक्ट्रिक और 80 सामान्य बसों से श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, भीड़ बढ़ने पर पड़ोसी डिपो से भी मंगाई जाएंगी बसें

Nov 13, 2026 - 18:06
0
अयोध्या छठ पूजा और परिक्रमा के लिए चलेंगी 100 बसें:20 इलेक्ट्रिक और 80 सामान्य बसों से श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, भीड़ बढ़ने पर पड़ोसी डिपो से भी मंगाई जाएंगी बसें
छठ पूजा, 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा व कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर परिवहन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अयोध्या डिपो की ओर से करीब 100 बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें 20 इलेक्ट्रिक और 80 सामान्य बसें शामिल हैं। एआरएम डीके चौबे ने बताया कि 20 इलेक्ट्रिक बसें (अटल सेवा) श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाई जाएंगी। इनका संचालन 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा के साथ कार्तिक पूर्णिमा के दौरान किया जाएगा। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर आसपास के डिपो से भी बसें मंगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर, बस्ती, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी रूट पर मुख्य रूप से बसों का संचालन होगा। वहीं, गोंडा और बहराइच मार्ग पर सामान्य बसें लगाई जाएंगी। इन रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध नहीं हैं। परिवहन विभाग का प्रयास है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User