अयोध्या दीपोत्सव को लेकर गोरखपुर में डायवर्जन:2 दिन एक्सप्रेस-वे से निकलेंगे कुशीनगर, देवरिया-बिहार के वाहन
गोरखपुर में अयोध्या में 7 नवंबर को श्रीराम मंदिर पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर गोरखपुर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 6 नवंबर की रात 11 बजे से 8 नवंबर की रात आठ बजे भीड़ समाप्त होने तक भारी वाहनों (ट्रक, डीसीएम और बस) का डायवर्जन लागू रहेगा। बदले रास्तों से निकलेंगे वाहन
यातायात व्यवस्था के तहत कुशीनगर, देवरिया और बिहार की ओर से आने वाले ऐसे भारी वाहन, जिन्हें लखनऊ, कानपुर, दिल्ली या उससे आगे जाना है, वे बाघागाड़ा के आगे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे। हालांकि, गोरखपुर जनपद और शहर क्षेत्र से गीडा, सहजनवां, संतकबीरनगर और बस्ती जाने वाले भारी वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी। हल्के और भारी आपातकालीन वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंध से मुक्त रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और डायवर्जन के दौरान सहयोग करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)