कानपुर के स्कूल गेट से 11-साल के चचेरे भाई लापता:ई-रिक्शा से उतरे, सामान लाने की बात कहकर वापस नहीं लौटे
गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली निवासी ई-रिक्शा से स्कूल पहुंचे चचेरे भाई स्कूल गेट पर उतरे थे। जहां से वह अन्य बच्चों से कुछ सामान लाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद से वह लापता हो गए। उनके स्कूल न पहुंचने पर टीचर्स से परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद उसकी तलाश के साथ पुलिस को सूचना दी गई। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है। जरौली फेस-2 स्थित स्कूल में पढ़ते है बच्चे अदिति यादव ने बताया कि उनके पति अनिल यादव सेना कर्मी हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा अभिनव जरौली स्थित एक्मे पब्लिक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है। उसका चचेरा भाई 11 वर्षीय निर्मित भी उसकी कक्षा में पढ़ता है। अदिति के अनुसार घर के अन्य बच्चें भी ई- रिक्शा से स्कूल जाते हैं। गुरुवार सुबह अभिनव और निर्मित ई-रिक्शा से सभी के साथ स्कूल के गेट पर पहुंचे। जहां से वह दोनों ई–रिक्शे से उतरे। उन्होंने साथी बच्चों से कहा कि वह लोग अंदर चलें। वह कुछ सामान लेने जा रहे हैं। इसके बाद वह स्कूल वापस नहीं लौटे। इसके बाद उनके स्कूल से सुबह 9 बजे फोन आने पर परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद हर संभावित जगह तलाश के साथ पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस स्कूल समेत आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। अदिति के अनुसार उनका गुरुवार रात तक कुछ पता नहीं चला रहा, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)