7 आरोपियों पर 25- 25 हजार का इनाम घोषित:6 ने लड़की से किया गैंगरेप, 1 पर धोखाधड़ी का आरोप, गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट में वांछित

Nov 06, 2026 - 00:19
0
7 आरोपियों पर 25- 25 हजार का इनाम घोषित:6 ने लड़की से किया गैंगरेप, 1 पर धोखाधड़ी का आरोप, गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट में वांछित
गोरखपुर में गुरुवार को SSP ने गैंगस्टर एक्ट के फरार 7 अरोपियों के गिरफ्तारी पर 25- 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। इनमें से 6 पर एक लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप है। जबकि एक कूटरचित दस्तावेजों के जरिए स्वास्थ्य बीमा की रकम हड़पने के मामले में आरोपी है। पुलिस ने सभी की तलाश तेज कर दी है। पकड़ने वाले को इनाम दिया जाएगा। इन आरोपियों की तलाश गोरखनाथ थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में फरार छह आरोपियों में रामगढ़ताल के तारामंडल सिद्धार्थ इनक्लेव निवासी शैलेन्द्र कुमार, गोला के गंगवल निवासी आदर्श पाण्डेय, हरपुर बुदहट के करनपुरा निवासी शिव भोले पाण्डेय उर्फ बिट्टू शामिल हैं। इनके अलावा महाराजगंज की रहने वाली समिरुनिशा उर्फ सिमरन पत्नी सदरे आलम जो वर्तमान में गुलरिहा बाजार के फुलवरिया स्थित धुसवा टोला में रहती है, अंकित कुमार निवासी गजपुर, थाना गगहा और शिवनन्दन उर्फ आदित्य मिश्रा उर्फ आलोक पण्डित निवासी ग्राम होलिया थाना अहिरौली बाजार, कुशीनगर पर भी 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित हुआ है। घर से भागी लड़की को बनाया शिकार आरोपियों ने गोरखनाथ क्षेत्र से घर से भागी लड़की को स्पा सेंटर और होटल में बंधक बनाकर रखा था। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने किशोरी को नौसढ़ स्थित एक होटल से बरामद किया था। 5 चौकी प्रभारी निलंबित हुए थे मामले में लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने होटल और स्पा सेंटर संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तत्कालीन गोरखनाथ थानेदार और संबंधित क्षेत्र के 5 चौकी प्रभारी को निलंबित भी किया गया था। इस मामले में 9 सितंबर 2026 को गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने 10 आरोपियों के खिलाफ गैंग्सटर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें 6 अब तक फरार हैं। पुलिस इन्हीं की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। धोखाधड़ी करने वाले की भी तलाश वहीं रामगढ़ताल थाने में स्वास्थ्य बीमा की रकम हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ 21 जून 2026 को तत्कालीन थाना प्रभारी ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में भी फरार विकास मणि त्रिपाठी उर्फ प्रवीण त्रिपाठी निवासी मेवातीपुर, थाना कोतवाली पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User