अयोध्या में राष्ट्रोदय यूथ पार्लियामेंट:रक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर विद्यार्थियों ने की संसदीय बहस
अयोध्या के सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में ‘राष्ट्रोदय यूथ पार्लियामेंट’ का आयोजन किया गया। ‘संकल्प से सिद्धि’ विषय पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया। इसमें अयोध्या और आसपास के 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर संसदीय कार्यप्रणाली का जीवंत प्रदर्शन किया। युवा संसद में विद्यार्थियों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों व मंत्रियों की भूमिका निभाई। इस दौरान रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रश्नकाल और संसदीय बहस के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी तार्किक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और नेतृत्व प्रतिभा का परिचय दिया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। निदेशक विशाल गुप्ता ने कहा कि व्यावहारिक अनुभव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार एम.बी. ने इसे जागरूक और जिम्मेदार नागरिक तैयार करने की महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में समन्वयक डॉ. प्रगति श्रीवास्तव और प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता मौजूद रहे। आयोजन की सफलता में शिक्षिका शशि द्विवेदी, अनामिका मिश्रा, सुधा गिरी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा। समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)