पटाखे की चिंगारी कबाड़ के गोदाम में भीषण आग:6 घंटे तक बुझाती रही फायर टीम, कोई जनहानि नहीं

Nov 09, 2026 - 08:05
0
पटाखे की चिंगारी कबाड़ के गोदाम में भीषण आग:6 घंटे तक बुझाती रही फायर टीम, कोई जनहानि नहीं
लखनऊ के आशियाना के देवी खेड़ा इलाके में रविवार रात कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। धुंआ उठता देख आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया। देखते ही देखते आग में विकराल रूप ले लिया। तेज लपटों के साथ आग का गुबार दिखने लगा। वहां मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाना शुरू किया। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं है। सेक्टर- एच आशियाना स्थित जब्बार का कबाड़ी का गोदाम है। जहां पर कबाड़ के सभी सामान रखता था। रविवार रात के 8 बजे पटाखा फूटने के दौरान चिंगारी गोदाम तक पहुंच गई। जिससे गोदाम में धुआं उठने लगा। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते आग तेज लपटों के साथ ऊपर तक दिखाई देने लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग का आकलन करते हुए अन्य फायर स्टेशनों से भी गाड़ी मंगाई जिस पर पीजीआई, हजरतगंज सहित छ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फायर टीम ने राहत कार्य शुरू किया। लपटें तेज होने की वजह से गाड़ियों को आसपास से रिफिल कराया गया। वहीं और गाड़ी मंगाई गई। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत करके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया लेकिन हल्का धुंआ निकलता रहा। घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण रॉकेट या कोई अन्य चीज मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User