हमीरपुर में 991 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान:नए परिसीमन को मंजूरी, हमीरपुर विधानसभा में 509 और राठ में 482 बूथ तय

Nov 05, 2026 - 22:38
0
हमीरपुर में 991 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान:नए परिसीमन को मंजूरी, हमीरपुर विधानसभा में 509 और राठ में 482 बूथ तय
हमीरपुर में निर्वाचन आयोग ने मतदेय स्थलों के नए परिसीमन को मंजूरी दे दी है। इसके बाद जिले में मतदेय स्थलों की संख्या 1015 से घटकर 991 रह गई है। यानी अब 24 बूथ कम हो गए हैं। नए परिसीमन के तहत हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 509 और राठ विधानसभा क्षेत्र में 482 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। हर बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं का मानक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। डीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रत्येक मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाताओं के मानक के अनुसार बूथों का पुनर्गठन किया गया है। आयोग ने नए मतदेय स्थलों को स्वीकृति दे दी है। नए बूथों के लिए बीएलए नामित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से नए बूथों के लिए बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नामित कर उनकी सूची जल्द उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने बताया कि बीएलओ और बीएलए के बीच बेहतर समन्वय से मतदाता सूची को दुरुस्त करने में मदद मिलेगी। साथ ही नए बूथों की जानकारी मतदाताओं तक समय से पहुंचाई जा सकेगी। 12 नवंबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रारूप बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को प्रकाशित होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी। डीएम ने राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। बैठक में एडीएम राकेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, भाजपा जिला महामंत्री लक्ष्मीरतन साहू, बसपा विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र वर्मा, कांग्रेस जिला मंत्री सूर्यकिशोर तिवारी, सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मिस्बाहुल हसन और युगांक मिश्रा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User