कानपुर में खुला महर्षि महेश योगी कृषि विश्वविद्यालय का ऑफिस:एजुकेटर्स प्राइड में 200 से अधिक शिक्षकों का किया गया सम्मान

Nov 29, 2026 - 15:07
0
कानपुर में खुला महर्षि महेश योगी कृषि विश्वविद्यालय का ऑफिस:एजुकेटर्स प्राइड में 200 से अधिक शिक्षकों का किया गया सम्मान
महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय बिल्हौर की ओर से रविवार को काकादेव स्थित पामेला बैंक्वेट में एजुकेटर्स प्राइ़ड 2026 का आयोजन किया गया। यहां 200 से अधिक शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, समर्पण और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। यूनिवर्सिटी के कानपुर स्थित सिटी कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। शिक्षक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक, कानपुर नगर प्रवीण कुमार तिवारी ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ उनके योगदान को समाज के सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे सम्मान समारोह उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कृषि शिक्षा में अवसर मिलेंगे विशिष्ट अतिथि कर्नल जाहिद सिद्दीकी ने बिल्हौर में स्थित महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के माध्यम से कानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राहुल यादव, कुलपति डॉ. पीके उपाध्याय, डायरेक्टर कॉरपोरेट अफेयर्स डॉ. रतीश गुप्ता, डायरेक्टर बिजनेस डेवलपमेंट नील दास महापात्रा, सुधांशु सिंह, शिवम् यादव आदि रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User