पहलवान हत्याकांड में साजिशकर्ताओं के नाम जोड़ने की मांग:संतकबीर नगर में डीआईजी ने एएसपी को सौंपी जांच

Sep 28, 2026 - 10:36
0
पहलवान हत्याकांड में साजिशकर्ताओं के नाम जोड़ने की मांग:संतकबीर नगर में डीआईजी ने एएसपी को सौंपी जांच
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र के भकठान (गोसाईपुर) में पांच दिन पहले पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से गांव में अभी भी पुलिस का पहरा है। मृतक के परिजनों ने डीआईजी संजीव त्यागी से मुलाकात कर हत्या के साजिशकर्ताओं और अन्य सहयोगियों के नाम मुकदमे में जोड़ने की मांग की। उनका कहना है कि वीडियो फुटेज और कॉल डिटेल की जांच से कई तथ्य सामने आ सकते हैं। डीआईजी संजीव त्यागी ने मामले की जांच एएसपी सुशील कुमार सिंह को सौंपी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। परिजनों के मुताबिक, 22 सितंबर को ब्रह्मानंद यादव बुलेट से गिठनी बाजार जा रहे थे। आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका और फिर पीट-पीटकर हत्या घर से 50 मीटर दूर ही आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। पहले आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका और फिर पीट-पीटकर हत्या कर दी। राकेश यादव, छबिराम, अजय और अभिमन्यु के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। परिजनों का आरोप है कि नामजद आरोपियों के साथ 4 अन्य लोग भी शामिल थे, जो फोन पर जुड़े थे। कॉल डिटेल की जांच से सभी छिपे हुए आरोपी बेनकाब हो सकते हैं।पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या के बाद से आरोपी के परिजन घर में ताला बंद करके फरार हो गए थे। आरोपियों के घर की रखवाली में भी पुलिस कर्मी लगाए गए गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पीड़ित के घर भी पुलिस कर्मी लगाए हैं। शिफ्टवार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकस दिखी। पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या के बाद से आरोपी के परिजन घर में ताला बंद करके फरार हो गए थे। पीड़ित के घर भी पुलिस कर्मी लगाए आरोपियों के घर की रखवाली में भी पुलिस कर्मी लगाए गए गए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पीड़ित के घर भी पुलिस कर्मी लगाए हैं। शिफ्टवार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकस दिखी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User